Welcome to Indore Kautilya Academy
प्रतियोगी परीक्षाओं की वैज्ञानिक एवं स्तरीय तैयारी में छात्रों के मार्गदर्शन हेतु समर्पित इंदौर कौटिल्य एकेडमी अपनी सफलताओं के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए सफलता का पर्याय बन चुकी है | इंदौर कौटिल्य एकेडमी में संघ एवं राज्य लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवा परीक्षा के साथ साथ SI, CJ जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है तो वही लोअर सबार्डिनेट स्तर की परीक्षाओं जैसे PO, SSC, रेलवे, NDA / CDS हेतु भी स्तरीय एवं सघन कक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने सफलता के नए मानदंड स्थापित किए हैं |
इंदौर कौटिल्य एकेडमी में अपने आदर्श वाक्य “परिश्रम आपका, मार्गदर्शन हमारा, सफलता सबकी” को ध्यान में रखते हुए छात्रों के सुनिश्चित सफलता हेतु वैज्ञानिक तकनीक से अध्यापन कराया जाता है |
इस दृष्टिकोण से संस्थान में सामान्य अध्ययन, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, मानवशास्त्र, इतिहास, भूगोल जैसे लोकप्रिय विषयों के साथ – साथ अपराध शास्त्र, अर्थशास्त्र, हिन्दी साहित्य, सैन्य विज्ञान, विधि, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान जैसे दुर्लभ विषय भी उपलब्ध हैं जो प्रदेश में अन्यत्र कहीं नही हैं |
दूरस्थ विद्यार्थियों के लिए पत्राचार पाठ्यक्रम उपलब्ध है जो उनकी सफलता के पथ प्रदर्शक बने हैं
वहीं संस्थान में उपलब्ध लाइब्रेरी सुविधा एवं स्तरीय व कंप्यूटर पर पाठ्य सामग्री चुनौती भरे एवं कठिन परीक्षाओं को सुरुचिपूर्ण बनाते हैं एवं विषयगत अध्ययन में छात्रों के सहायक सिद्ध होते हैं |
प्रतियोगी परीक्षाओं की वैज्ञानिक एवं स्तरीय तैयारी में छात्रों के मार्गदर्शन हेतु समर्पित इंदौर कौटिल्य एकेडमी ने परीक्षार्थिओं को एक छत के नीचे अधिकतम सुविधायें उपलब्ध करवायीं हैं ताकि वे अपना ध्यान केवल अध्ययन में लगाकर सफलता प्राप्त करें एवं अपने जीवन के लक्ष्य को पाकर अपने देश, समाज और परिवार का नाम रौशन कर सकें |
आप भी एकेडमी के विषय विशेषज्ञों से मिलकर लाभान्वित हो सकते हैं | निःशुल्क मार्गदर्शन एवं कैरियर काउंसलिंग हेतु इंदौर कौटिल्य एकेडमी के द्वार सभी प्रतियोगियों के लिए हमेशा खुले हैं |